Teacher Transfer New Date: शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, तबादले के लिए इस दिन से करना होगा आवेदन, विभाग ने किया नई तारीखों का ऐलान
शिक्षकों के लिए जरूरी खबर, तबादले के लिए इस दिन से करना होगा आवेदन, Teacher Transfer New Date: Applications will be accepted from October 4 to 10
पटना। Teacher Transfer New Date: सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की तारीखों में बदलाव कर दिया है। अब शिक्षक अपने तबादले के लिए 4 से 10 अक्टूबर तक आवेदन करेंगे। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन की अवधि 17 से 23 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए नई तारीखों का ऐलान किया है।
Teacher Transfer New Date: बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पहले विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों के प्रकाशन की तिथि 16 सितंबर और सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 17 से 23 सितंबर निर्धारित थी। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के कारण स्थानांतरण के पहले और दूसरे चरण की प्रक्रिया में हुए विलंब को देखते हुए विभाग ने तीसरे चरण की निर्धारित समय-सारणी में बदलाव किया गया है। अब सामान्य स्थानांतरण के लिए विद्यालयवार संशोधित रिक्तियों का प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा. जबकि चार से 10 अक्टूबर तक सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा।
इस दौरान शिक्षक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति की ओर से सामान्य स्थानांतरण सूची के प्रकाशन, स्थानांतरण सूची पर प्राप्त अपील तथा अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- Russia Ukraine War: रूस पर कहर बनकर टूटा यूक्रेन! एक रात में ही मॉस्को के अंदर दागे 2 हजार ड्रोन, यहां देखिए युद्ध की भयावह तस्वीरें
- 3 Whatsapp Accounts on iPhone: आईफोन में अब नहीं पड़ेगी दूसरे फोन की जरूरत! एक साथ चलेंगे 3 WhatsApp अकाउंट, ऐसे कर पाएंगे आसानी से मैनेज
- Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?
- Bigg Boss Throwback: बिग बॉस के लिए नोरा ने रखी थी ये शर्त, अब जाकर हुआ ये बड़ा खुलासा!
- Kitni Coffee Peena Theek Hai: कहीं आप सुस्ती भगाने के चक्कर में ज्यादा कॉफी तो नहीं पी रहे? रोज कितने कप पीना ठीक, वरना हो सकती हैं ये परेशानियां
- India vs Bangladesh Semi Final Highlights: शेफाली के तूफानी शतक के बाद इन गेंदबाजों ने किया कमाल, टीम इंडिया की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Facebook


