(तस्वीर के साथ)
पटना, 16 अक्टूबर (भाषा) बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों और अभिनेताओं में से एक खेसारी लाल यादव बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए।
यादव अपनी पत्नी चंदा (जो गृहिणी हैं) के साथ पार्टी में शामिल हुए। ऐसी अटकलें हैं कि चंदा को पार्टी का टिकट मिल सकता है।
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के आवास पर देर रात अचानक आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उनके बेटे और बिहार विधानसभा में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दंपति के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
भाषा धीरज नेत्रपाल
नेत्रपाल