बिहार: भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षकों सहित 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
बिहार: भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षकों सहित 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
पटना, 18 अगस्त (भाषा) बिहार सरकार ने मंगलवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सीवान और भोजपुर के पुलिस अधीक्षकों सहित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 18 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।
राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सीवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा का तबादला कर दिया गया है और उन्हें नई तैनाती की प्रतीक्षा में रखा गया है।
सीवान में 25 जुलाई को विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल के इस्तेमाल को लेकर विवाद हुआ था।
उस समय झा सीवान के पुलिस अधीक्षक थे।
वहीं, भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज का भी तबादला कर दिया गया है।
भोजपुर में स्थानीय कार्यकर्ता भरत तिवारी के मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर विवाद हुआ था और इस मामले में विरोध के स्वर उठे थे।
अधिसूचना के अनुसार, हृदय कांत को नालंदा का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि भारत सोनी को सीवान का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अवधेश दीक्षित को भोजपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
भाषा कैलाश जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


