बिहार: कटिहार में 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त, तीन लोग हिरासत में

बिहार: कटिहार में 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त, तीन लोग हिरासत में

बिहार: कटिहार में 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त, तीन लोग हिरासत में
Modified Date: September 15, 2026 / 06:41 pm IST
Published Date: September 15, 2026 6:41 pm IST

कटिहार, 15 सितंबर (भाषा) बिहार सरकार के मत्स्य विभाग ने मंगलवार को कटिहार जिले में करीब 50 क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कटिहार-पूर्णिया मार्ग पर रौतारा टोल प्लाजा के पास दो मिनी ट्रकों से मछलियों बरामद की गई।

कटिहार के जिला मत्स्य पदाधिकारी सनत कुमार ने बताया कि ये मछलियां पश्चिम बंगाल से कटिहार के रास्ते पूर्णिया ले जाई जा रही थी।

मत्स्य विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मछली बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि विभाग ने मछलियां जब्त कर ली हैं।

अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अभिजीत सरकार, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद अब्दुल्ला के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि विभाग यह भी जांच कर रहा है कि मछलियों को किस स्थान पर ले जाया जाना था और इस अवैध कारोबार में अन्य व्यापारी या व्यक्ति शामिल हैं या नहीं।

अधिकारियों ने बताया कि जांच में अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि होने पर ऐसे लोगों तक भी जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, मांगुर प्रजाति की मछलियां जलाशयों में फैलकर स्थानीय जलीय पारिस्थितिकी तंत्र और देशी मछली प्रजातियों को नुकसान पहुंचा सकती है।

भाषा कैलाश जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में