बिहार: उप मुखिया की हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार: उप मुखिया की हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार: उप मुखिया की हत्या के आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:43 am IST
Published Date: October 3, 2022 8:14 pm IST

मुजफ्फरपुर, तीन अक्टूबर (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू इलाके में रविवार रात एक उप मुखिया की हत्या के एक आरोपी व्यक्ति को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला गया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

यह घटना रविवार रात पारू इलाके में हुई। मृतकों की पहचान पंकज कुमार सहनी (उपमुखिया) और गौरव कुमार उर्फ भटकुन के रूप में हुई है।

इस बारे में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि यह घटना उस समय हुई जब सहनी और गौरव ने कथित तौर पर एकसाथ शराब पी। अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद दोनों के बीच हुए विवाद के दौरान गौरव ने सहनी पर गोली चला जिससे उपमुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में जब गौरव ने मौके से भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

सरैया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार चंदन ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है क्योंकि पुलिस को दोनों पक्षों में से किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है।

भाषा सं अनवर अमित

अमित


लेखक के बारे में