लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : बिहार निर्वाचन विभाग

लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : बिहार निर्वाचन विभाग

लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक : बिहार निर्वाचन विभाग
Modified Date: August 5, 2026 / 09:35 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:35 pm IST

पटना, पांच अगस्त (भाषा) बिहार निर्वाचन विभाग के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची बेहद आवश्यक है।

सिंह ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से किए जा रहे प्रयासों में सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

सिंह यहां निर्वाचन विभाग और चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (सीएनएलयू) की ओर से ‘मतदाता सूची की शुद्धता’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने ‘मतदाता सूची की शुद्धता’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखने में शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यशाला में श्रीलंका, मॉरीशस और भूटान सहित कई देशों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए।

भाषा

कैलाश पारुल

पारुल


लेखक के बारे में