Bihar Assembly Election Result: अब परिणाम में बदल रहे रूझान, अब तक इतनी सीटों पर जदयू का कब्जा, इन सीटों पर लहराया भगवा, जानिए ताजा आंकड़ें

अब परिणाम में बदल रहे रूझान, अब तक इतनी सीटों पर जदयू का कब्जा, Bihar Assembly Election Result: JD(U) has won five seats so far, BJP has won two seats.

Bihar Assembly Election Result: अब परिणाम में बदल रहे रूझान, अब तक इतनी सीटों पर जदयू का कब्जा, इन सीटों पर लहराया भगवा, जानिए ताजा आंकड़ें

Bihar Assembly Election Result. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: November 15, 2025 / 12:18 am IST
Published Date: November 14, 2025 5:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जदयू ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की और 79 सीटों पर आगे चल रही है।
  • भाजपा की बड़ी बढ़त—91 सीटों पर बढ़त, मधुबन व साहेबगंज सहित कई सीटों पर निर्णायक जीत।
  • मोकामा, कल्याणपुर, अलौली, हरणौत और बेलागंज में जदयू उम्मीदवारों की बड़ी जीत।

पटना: Bihar Assembly Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) ने पांच सीट पर जीत दर्ज की है जिनमें मोकामा भी शामिल है, जबकि पार्टी 79 अन्य सीट पर आगे चल रही है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से मिली है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंत्री राणा रंधीर ने मधुबन विधानसभा सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5,492 वोटों से हराया।

Bihar Assembly Election Result: भाजपा उम्मीदवार राजू कुमार सिंह ने साहेबगंज सीट 13,522 वोटों के अंतर से जीती। भाजपा 91 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। जदयू के उम्मीदवार अनंत कुमार सिंह, जो चुनाव प्रचार के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार हुए थे, ने मोकामा सीट 28,206 वोटों के अंतर से जीत ली है। जदयू के महेश्वर हजारी ने कल्याणपुर सीट पर सीपीआई (माले) के उम्मीदवार रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों के अंतर से हराया।

जदयू के राम चंद्र सदा ने अलौली सीट 35,732 वोटों के अंतर से जीती, जबकि पार्टी के हरि नारायण सिंह ने हरणौत सीट 48,335 वोटों के अंतर से अपने नाम की। जदयू उम्मीदवार मनोरमा देवी ने बेलागंज सीट 2,882 वोटों के अंतर से जीती।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।