Bihar Cabinet expansion Minister List: ये 30 विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ...सम्राट चौधरी सरकार के नए मंत्रियों की संभावित सूची आई सामने / Image: AI generated
पटना: Bihar Cabinet expansion Minister List बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी की नई सेना पर पार्टी की मुहर लग चुकी है और आज नए कैबिनेट मंत्री दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर पटना के गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि शपथ लेने वाले सभी नेताओं को फोन किया जा चुका है। ऐसे में कहा ये भी जा रहा है कि बीजेपी से 14 और जदयू से 13 नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद सम्राट सरकार में मुख्यममंत्री समेत कुल 34 मंत्री हो जाएंगे। तो चलिए देखते हैं कि आज कौन-कौन विधायक मंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं।