Bihar Crime News: स्टेज पर दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, मच गई चीखपुकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Bihar Crime News: स्टेज पर दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, मच गई चीखपुकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Bihar Crime News: स्टेज पर दूल्हे के सामने प्रेमी ने दुल्हन के साथ किया ऐसा काम, मच गई चीखपुकार, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Bihar Crime News | Photo Credit: Ibc24

Modified Date: February 25, 2026 / 02:02 pm IST
Published Date: February 25, 2026 2:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बक्सर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने गोली मारी
  • दुल्हन की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
  • आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई

बक्सर: Bihar Crime News देश में इन दिनों शादी का सीजन पूरे शबाब पर है। हर शहर, हर कस्बे और गांव में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। बैंक्वेट हॉल से लेकर घरों तक रौनक ही रौनक नजर आ रही है और शादी के इस सीजन में सिर्फ जश्न ही नहीं, बल्कि कई तरह घटनाएं भी सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बक्सर से सामने आया है। जहां दुल्हन को उसके ही प्रेमी ने भरे स्टेज पर गोली मार (Bride shot in Buxar) दी, जिससे दुल्हन लहूलुहान हो गई। देखते ही देखते शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।

दुल्हन के पेट में लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, घटना चौसा नगर पंचायत की है। बताया जा रहा है कि यहां उत्तर प्रदेश के बलिया से बारात आया था। शादी की रस्में निभाई जा रही थी। इसी दौरान स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन (Dulha Dulhan News) एक दूसरे को जयमाला पहना रहे थे, तभी दुल्हन का प्रेमी वहां पहुंच जाता है और वो सीधे फायरिंग शुरू कर देता। एक गोली दुल्हन के पेट में भी लग जाती है। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर गई

अस्पताल में जिंदगी की जंग

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल दुल्हन को तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।