Vande Bharat: लखनऊ विश्वविद्यालय में नमाज का जवाब हनुमान चालीसा से! छात्रों और पुलिस में के बीच धक्का-मुक्की के बाद बढ़ा तनाव, तैनात की गई फोर्स
Vande Bharat: लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ लाल बारादरी विवाद लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पहले नमाज फिर शुद्धिकरण के लिए हनुमान चालीसा?
Vande Bharat/Image Credit: IBC24.in
- लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ लाल बारादरी विवाद लगातार तीसरे दिन भी जारी है।
- पहले नमाज फिर शुद्धिकरण के लिए हनुमान चालीसा?
- छावनी बनने के बाद कैंपस में झगड़ा तो शांत कर दिया गया लेकिन तनाव अब भी है।
Vande Bharat: लखनऊ: कल तक कहा जाता था कि विविधता से भरे देश में एकता असल में हमारी ताकत है, लेकिन क्या ये अब इतिहास हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुआ लाल बारादरी विवाद लगातार तीसरे दिन भी जारी है। पहले नमाज फिर शुद्धिकरण के लिए हनुमान चालीसा? छावनी बनने के बाद कैंपस में झगड़ा तो शांत (Vande Bharat) कर दिया गया लेकिन तनाव अब भी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक लाल बारादरी परिसर में विवाद तब शुरू हुआ जब प्रशासन ने जर्जर हालत और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इमारत को बैरिकेड कर दिया। रमजान के दौरान कुछ मुस्लिम छात्रों ने बाहर नमाज अदा की और इफ्तार किया। इसके बाद छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े छात्र लाल बारादरी के पास पहुंचे। उन्होंने हनुमान चालीसा पढ़ने और ‘शुद्धिकरण’ की मांग की..हालांकि, भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और (Vande Bharat) कई छात्रों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइंस भेज दिया। कैंपस में PAC सहित अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई।
Vande Bharat: इस पूरे विवाद में प्रशासन ने नमाज पढ़ने वाले 13 छात्रों को शांति भंग की आशंका में नोटिस जारी किया है। छात्रों से 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानतदार भरने को कहा गया है। हिंदू संगठनों से जुड़े छात्रों का आरोप है कि, नमाज और इफ्तार की अनुमति दी गई, लेकिन हनुमान चालीसा पर रोक लगाकर भेदभाव किया गया। (Vande Bharat) वहीं मुस्लिम छात्रों का कहना है कि, लाल बारादरी परिसर का ऐतिहासिक रूप से नमाज के लिए इस्तेमाल होता रहा है और उसे सील करना गलत है। प्रशासन का कहना है कि, कार्रवाई केवल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है।
फिलहाल कैंपस में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव बरकरार है। अब सबकी नजर इस पर है कि प्रशासन इस विवाद का समाधान कैसे निकालता है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: बजट छत्तीसगढ़िया.. विकास का ‘संंकल्प, सत्तापक्ष ने किया विकास का दावा, विपक्ष ने किया पलटवार
- शह मात The Big Debate: भड़काऊ भाषण वाला खेल… आरोपों में कितना तेल? महापंचायत को लेकर शुरू हुआ सियासी घमासान
- Rahul Gandhi Youth Congress: ‘आप बब्बर शेर हैं..आपको हरी क्रांति लानी है..’, भरे मंच से राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सराहा, पीएम मोदी पर जमकर बरसे…

Facebook


