DJ Ban Action: शादी-विवाह और जुलूसों में डीजे बजाने से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई, खुद परिवहन मंत्री ने किया ऐलान
Bihar DJ Ban Action: शादी-विवाह और जुलूसों में डीजे बजाने से पहले लेनी होगी अनुमति, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई, खुद परिवहन मंत्री ने किया ऐलान
DJ Ban Action | Photo Credit: IBC24
- बिहार विधानसभा में डीजे से होने वाले शोर प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
- मंत्री ने कहा कि बिना अनुमति डीजे बजाने पर रोक लगेगी
- अगले 15 दिनों में व्यापक कार्रवाई शुरू होगी, शादी-विवाह में भी छूट नहीं मिलेगी
पटना: Bihar DJ Ban Action शादी हो, जन्मदिन हो या फिर कोई धार्मिक कार्यक्रम, आजकल बिना डीजे के मानो कोई भी आयोजन अधूरा माना जाता है। लेकिन इन खुशियों के बीच तेज आवाज में बजता डीजे अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शहरों से लेकर कस्बों तक ध्वनि प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जिसको लेकर अब बिहार सरकार सख्ती की तैयारी कर रही है।
सदन में उठा तेज आवाज वाले डीजे का मुद्दा
Bihar DJ Ban Action दरअसल, बिहार विधानसभा में गुरुवार को शोर प्रदूषण और डीजे (DJ) से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का मुद्दा गरमाया। निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने सदन में यह सवाल उठाया कि शादी-विवाह और जुलूसों में बजने वाले तेज डीजे से लोगों को दिल का दौरा (हृदयाघात) तक पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने सदन में आरोप भी लगाया कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों पर अवैध रूप से डीजे बजाया जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
मंत्री श्रवण ने ये आश्वासन
इसके जवाब में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में बिना अनुमति डीजे बजाने पर रोक लगाई जाएगी और अगले 15 दिनों के भीतर व्यापक कार्रवाई शुरू होगी। मंत्री ने साफ कहा कि नियम लागू होने के बाद कोई यह उम्मीद न रखे कि शादी-विवाह के नाम पर छूट दी जाएगी।
बिहार में DJ पर बवाल, थर्रा देने वाली आवाज और अश्लीलता पर एक्शन, रूल तोड़ा तो 15 दिन का बैन
पूरी खबर: https://t.co/MwG9bRV0Vc
#Bihar pic.twitter.com/NZ9eB2bMzN
— NDTV India (@ndtvindia) February 20, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार, नौकरी में लाभ, लेकिन प्रेम और शादी में रहें अलर्ट, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- Vande Bharat: The Kerala Story 2.. ट्रेलर रिलीज, विवाद शुरू! पर्दे पर आने से पहले ही बन गई बहस का केंद्र, जानिए आखिर क्यों रहा बवाल?
- Chhattisgarh Fake Degree Fraud : बिना पढ़े बन गए डॉक्टर! दिल्ली पोस्ट ऑफिस का फर्जी डायरेक्टर बनकर लूटे करोड़ों, लैपटॉप खुला तो उड़े पुलिस के होश

Facebook


