बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत
भागलपुर, चार जून (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी थाना क्षेत्र के बड़ी चटाइयां गांव में बृहस्पतिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से मां और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बड़ी चटाइयां गांव निवासी पूनम देवी (40) और उनकी बेटी सुप्रिया कुमारी (16) के रूप में हुई है।
एकचारी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक पूनम देवी बेटी के साथ मक्का की फसल काटने के लिए खेत गई थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पीरपैंती के प्रभारी अंचल अधिकारी (सीओ) मनोहर कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
भाषा सं. कैलाश धीरज
धीरज

Facebook


