बिहार के युवक ने एसयूवी को चोरी होने से बचाने के लिए घर की छत पर चढ़वाया

बिहार के युवक ने एसयूवी को चोरी होने से बचाने के लिए घर की छत पर चढ़वाया

बिहार के युवक ने एसयूवी को चोरी होने से बचाने के लिए घर की छत पर चढ़वाया
Modified Date: September 8, 2026 / 07:56 pm IST
Published Date: September 8, 2026 7:56 pm IST

गोपालगंज, आठ सितंबर (भाषा) बिहार के गोपालगंज जिले के एक युवक ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) को चोरी होने से बचाने के लिए क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल पर स्थित छत पर चढ़वा दिया। यह युवक इजराइल में काम करता है।

मामला सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के जरिये सामने आया, जिसमें एसयूवी को क्रेन की मदद से उठाकर छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। यह घटना गोपालगंज जिले के मांझा प्रखंड के मीरा टोला गांव की बताई जा रही है।

युवक के पड़ोसी तौशीद आलम ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, “मनोज यादव इजराइल में काम करते हैं और घर पर उनकी पत्नी रहती हैं। चोरी की आशंका के चलते उन्होंने अपनी कार को क्रेन की मदद से घर की दूसरी मंजिल पर चढ़वा दिया।”

मनोज और उनकी पत्नी से इस संबंध में संपर्क नहीं हो सका। ‘पीटीआई’ वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

भाषा

कैलाश पारुल

पारुल


लेखक के बारे में