Bihar New CM 2026 Name: बिहार के नए सीएम का नाम लगभग तय...भाजपा के इस नेता ने मारी रेस में बाजी! 14 या 15 अप्रैल को लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ / Image: IBC24 Customized
पटना: Bihar New CM 2026 Name नीतीश कुमार ने राज्यसभा में शपथ लेकर संसद के उच्च सदन के सदस्य बन चुके हैं। नीतीश कुमार के शपथ के साथ ही बिहार की सियासत में गरमाहट शुरू हो गई है और अब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर बिहार का अगला सीएम कौन होगा? हालांकि सूत्रों के हवाले ये खबर आ रही है कि कई नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है और अपनी दावेदारी मजबूत करने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चौखट पर हाजिरी लगा रहे हैं। बिहार की कमान अब किसके हाथों होगी इस पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड करेगा। लेकिन दूसरी ओर ये भी कहा जा रहा है कि नाम लगभग तय हो चुका है और पटना में 14 या 15 अप्रैल को भाजपा के सीएम के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पदाधिकारियों को गांधी मैदान खाली रखने कह दिया गया है।
Bihar New CM 2026 Name मिली जानकारी के अनुसार बिहार की सियासत में लंबे समय बाद भाजपा का सीएम नेतृत्व करने वाला है। इस बात की जानकारी जेडीयू के कद्दावर नेता और सीनियर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ही दी है। हालांकि भाजपा चौकाने वाले फैसले लेने में माहिर है तो इसे अधिकारिक पुष्टि मानना भी गलत हो सकता है। बीजेपी बिहार में सरकार की कमान किसके हाथ में देती है, इसका फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी बैठेंगे।
बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है, उनमें सम्राट चौधरी, नित्यानंद राय, दिलीप जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और जनक राम शामिल हैं। इन सभी नेताओं का अलग-अलग सामाजिक और राजनीतिक आधार है, जिसे ध्यान में रखते हुए पार्टी अंतिम फैसला लेगी। अगर ऐसा होता है, तो यह बिहार की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव होगा, क्योंकि 2005 के बाद से नीतीश कुमार लगातार सत्ता के केंद्र में रहे हैं।
बता दें कि बिहार में करीब 2005 के बाद सत्ता परिवर्तन की इबारत लिखी गई है। करीब दो दशक तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। वहीं नीतीश कुमार के राइट हैंड माने जाने वाले जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने पार्टी की तरफ से पहली बार साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि आगे बिहार की सत्ता को बीजेपी लीड करेगी।
बिहार सरकार में मंत्री और नीतीश कुमार के करीबी नेता विजय चौधरी ने कहा, “स्वाभाविक रूप से, चूंकि मुख्यमंत्री राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं, तो वो शपथ तो लेंगे ही। मुख्यमंत्री परसों शपथ लेंगे। इसके बाद जब वे अपना इस्तीफा सौंप देंगे, तो NDA के सभी घटक दल आम सहमति बनाने के लिए एक बैठक करेंगे मिलकर फैसला लेंगे, जिसके बाद नई सरकार का गठन होगा।’ विजय चौधरी ने अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे सस्पेंस पर भी महत्वपूर्ण संकेत दिया है। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि अगले मुख्यमंत्री की रेस में कौन कौन है? तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘जिनको-जिनको आप लोग रेस में लगा देते हैं, वही रेस में हैं।’