Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें

Ads

Vande Bharat IBC24 News: पश्चिम बंगाल चुनाव में हुमायूं कबीर का वायरल वीडियो 1000 करोड़ रुपए की डील और बीजेपी नेताओं से जुड़ा विवाद।

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 12:11 AM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 12:11 AM IST

Vande Bharat IBC24 News || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • हुमायूं कबीर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  • 1000 करोड़ की डील का जिक्र, बंगाल में सियासी हलचल
  • हुमायूं कबीर का दावा: ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के चुनावी दंगल में एक कथित ‘वीडियो बम’ ने सियासी भूचाल ला दिया है। आम जनता उन्नयन पार्टी यानी AJUP के चेयरमैन हुमायूं कबीर का एक 19 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। (Vande Bharat IBC24 News) इस वीडियो में कोई छोटी-मोटी चर्चा नहीं, बल्कि 1000 करोड़ रुपए की भारी-भरकम डील और सत्ता के ऊंचे समीकरणों का जिक्र है।

बीजेपी के बड़े नेताओं का जिक्र

वीडियो में हुमायूं कबीर को ये कहते सुना जा सकता है कि उनका एकमात्र मकसद ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना है। इतना ही नहीं, कबीर दावा कर रहे हैं कि अगर वे 60 से 70 सीटें ले आते हैं, तो बंगाल के अगले डिप्टी सीएम भी बन सकते हैं। इस खेल में उन्होंने बीजेपी के बड़े चेहरों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम का भी सहारा लिया है।

कबीर का दावा है कि उनकी बात सुवेंदु अधिकारी से हुई है और उन्हें दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मिलाने का भरोसा दिया गया था। बातचीत में असम के सीएम हिमंता बिसवा सरमा के साथ-साथ सीधे पीएमओ के संपर्कों का भी हवाला दिया गया है। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

1000 करोड़ की डील पर TMC हमलावर

हुमायूं कबीर ने कहा कि, ‘ये आरोप पूरी तरह फेक हैं। ये वीडियो AI से बनाया गया है। जिन लोगों ने इन्हें जारी किया है मैं उनके खिलाफ कोर्ट जाऊंगा। वीडियो आते की सियासत देखने को मिली। टीएमसी हमलावर हो गई है। (Vande Bharat IBC24 News) कुणाल घोष ने सवाल उठाया है कि 1000 करोड़ की डील की बात सुनकर भी ईडी और केंद्रीय एजेंसियां खामोश क्यों हैं? उधर कांग्रेस ने भी हुमायूं कबीर के हेलीकॉप्टर दौरों और फंडिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि चुनाव से ठीक पहले आया यह वीडियो बंगाल की जनता के मूड पर क्या असर डालता है।

इन्हें भी पढ़ें:-

भारत के पास वैश्विक चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता : शक्तिकान्त दास

उप्र : मृत व्यक्ति की ओर से कराया गया जमीन का फर्जी बैनामा, जांच के आदेश

जनकपुरी गड्ढे में गिरने से हुई मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने 877 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

असम विधानसभा चुनाव : अपराह्न एक बजे तक करीब 60 प्रतिशत मतदान

असम में चुनाव संबंधी हिंसा में सात लोग हिरासत में लिए गए : पुलिस

Q1. हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो में क्या दावा किया गया है?

वीडियो में हुमायूं कबीर ने 1000 करोड़ की डील और सत्ता समीकरणों का जिक्र किया है।

Q2. हुमायूं कबीर ने कौन-कौन से नेताओं के नाम लिए हैं?

कबीर ने बीजेपी के बड़े नेताओं और कई मुख्यमंत्रियों का नाम लिया, जिसमें सुवेंदु अधिकारी और हिमंता बिसवा सरमा शामिल हैं।

Q3. टीएमसी और कांग्रेस ने हुमायूं कबीर के वीडियो पर क्या प्रतिक्रिया दी है?

टीएमसी ने 1000 करोड़ डील पर सवाल उठाए, जबकि कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर फंडिंग पर सवाल उठाए हैं।

ताजा खबर