Uttarakhand Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा में नहीं चलेगी मनमानी, हर दुकान में लगेगी सामानों की रेट लिस्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Ads

Uttarakhand Char Dham yatra: चारधाम यात्रा में नहीं चलेगी मनमानी, हर दुकान में लगेगी सामानों की रेट लिस्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 01:16 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 01:17 PM IST

Uttarakhand Char Dham yatra | Photo Credit: @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • यात्रा मार्गों की सड़क व्यवस्था और गड्ढों की मरम्मत पर विशेष जोर
  • दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य करने का निर्देश, ओवररेटिंग पर सख्ती
  • परिवहन और ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था को सुचारु बनाने के आदेश

देहरादून: Uttarakhand Char Dham yatra सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा अवधि के दौरान नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रगति की निगरानी करने और पिछले वर्षों के अनुभवों से सीख लेकर सुधारात्मक कदम तत्काल लागू करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्गों पर गड्ढों को तुरंत भरने और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया गया।

Uttarakhand Char Dham yatra मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष भंडारों को लेकर उत्पन्न विवादों का उल्लेख करते हुए निर्देश दिए कि प्रशासन स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के बीच समन्वय स्थापित कर इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले। साथ ही ओवररेटिंग पर सख्ती करते हुए सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।

परिवहन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड समय पर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर रसोई गैस, केरोसीन, पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायकगण, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित जनपदों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े:-

चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क व्यवस्था को लेकर क्या निर्देश दिए गए हैं?

मुख्यमंत्री ने गड्ढों को तुरंत भरने और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

दुकानों पर क्या व्यवस्था लागू होगी?

सभी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करनी होगी।

परिवहन व्यवस्था के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?

सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।