CM Nitish Kumar News: ‘नीतीश कुमार को बधाई नहीं दूंगा’, नीतीश के सांसद बनते ही केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ‘बस इतना ही कहूंगा’

Ads

CM Nitish Kumar News: 'नीतीश कुमार को बधाई नहीं दूंगा', नीतीश के सांसद बनते ही केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 'बस इतना ही कहूंगा'

  •  
  • Publish Date - April 10, 2026 / 02:55 PM IST,
    Updated On - April 10, 2026 / 02:55 PM IST

CM Nitish Kumar News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में हिंदी में शपथ ली
  • समारोह में जे. पी. नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे
  • पीएम मोदी ने बधाई दी, जबकि जीतन राम मांझी ने बधाई देने से इनकार किया

नई दिल्ली: CM Nitish Kumar बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ (Nitish Kumar Rajya Sabha Oath) ली। राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने अपने कक्ष में एक संक्षिप्त समारोह में उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। कुमार ने केंद्रीय मंत्री एवं सदन के नेता जे पी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की मौजूदगी में हिंदी में शपथ ली। शपथ के बाद अब नीतीश कुमार को पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी है, लेकिन इसी बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं कि वे बधाई नहीं देंगे।

CM Nitish Kumar उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि “आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा। बस इतना कहूंगा बिहार विल मिस यू नीतीश जी, ये मैं ही नहीं पूरे बिहार की जनता कह रही है।”

पीएम मोदी ने दी बधाई

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं। सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है। उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है। उन्हें एक बार फिर संसद में देखना बहुत सुखद होगा।”

इन्हें भी पढ़े:-

नीतीश कुमार ने शपथ किस भाषा में ली?

उन्होंने हिंदी में शपथ ली।

शपथ समारोह में कौन-कौन उपस्थित रहे?

जे. पी. नड्डा, निर्मला सीतारमण और अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को देश का अनुभवी नेता बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।