बिहार ने एक बार फिर विकास के लिए वोट दिया: ललन सिंह
बिहार ने एक बार फिर विकास के लिए वोट दिया: ललन सिंह
पटना, 14 नवंबर (भाषा) केंद्रीय पंचायती राज मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बिहार का जनादेश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास एजेंडे की स्पष्ट पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने “एक बार फिर विकास पर अपना भरोसा मुहरबंद किया है।”
ललन सिंह ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, “बिहार की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है। यही सबसे बड़ा मुद्दा था और लोगों ने एक बार फिर विकास पर अपनी मुहर लगाई है।” उन्होंने दावा किया कि पांच साल का यह जनादेश राज्य की विकास यात्रा को और तेज़ करेगा।
बिहार की राजनीति में ललन सिंह के नाम से प्रसिद्ध जद (यू) नेता ने कहा कि महागठबंधन जनता के बीच अपनी पकड़ बनाने में नाकाम रहा।
उन्होंने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि नतीजे आने पर महागठबंधन कहीं दिखाई नहीं देगा… लेकिन यह चुनाव है और बिहार की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। लोगों ने विकास के लिए वोट किया है।”
जद(यू) नेता ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संयुक्त शासन शैली को जनता द्वारा दी गई सराहना साफ झलकती है।
उन्होंने कहा, “दोनों नेताओं के संयुक्त प्रयासों की लोगों ने प्रशंसा की है और हमें प्रचंड बहुमत देकर इसका प्रमाण भी दिया है।”
भाषा कैलाश
राजकुमार हक
हक

Facebook


