बिहार :भागलपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

बिहार :भागलपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

बिहार :भागलपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत
Modified Date: April 22, 2026 / 05:43 pm IST
Published Date: April 22, 2026 5:43 pm IST

पटना, 22 अप्रैल (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में सेप्टिक टैंक कर सफाई के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कदवा थाना क्षेत्र में सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इससे पूरा प्रशासन स्तब्ध है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत राशि का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा है।

भाषा कैलाश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में