बिहार : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बिहार : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बिहार : पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Modified Date: February 14, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: February 14, 2026 6:50 pm IST

पटना, 14 फरवरी (भाषा) बिहार के पूर्णिया जिले में ट्रक और ई-रिक्शा के बीच हुई टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात फारबिसगंज-कुर्सेला सड़क पर कछारी बलुआ गांव में हुई।

बनमनखी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) शैलेश प्रीतम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सात लोग एक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद ई-रिक्शा से लौट रहे थे तभी रात करीब 8:30 बजे फारबिसगंज-कुर्सेला सड़क पर एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

एसडीपीओ ने कहा, ‘‘ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार है। उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कंचन देवी, जागो ऋषि और कृष्ण कुमार के रूप में हुई है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में