बिहार : खगड़िया में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

बिहार : खगड़िया में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

बिहार : खगड़िया में बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो सगे  भाइयों की डूबने से मौत
Modified Date: September 14, 2026 / 08:31 pm IST
Published Date: September 14, 2026 8:31 pm IST

खगड़िया, 14 सितंबर (भाषा) बिहार के खगड़िया जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान दो सगे नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरसो पंचायत के बांधकट्टा के पास हुई। मृतकों की पहचान तेलिया बथान गांव निवासी गोविंद कुमार(15) और जय कुमार (13) के रूप में हुई है।

गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “इस हादसे में दो बच्चों की मौत हुई है, जो अत्यंत दुखद है। जिले में बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।”

एसडीओ कुमार ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बाढ़ के पानी में नहाने न जाने दें। उन्होंने कहा कि जिले के कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है तथा अनेक स्थानों पर गहरे गड्ढे और पानी का तेज बहाव है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई बाढ़ के पानी में नहा रहे थे, तभी गोविंद डूबने लगा। उसे बचाने के लिए जय पानी में कूद गया, लेकिन दोनों तेज बहाव की चपेट में आ गए और डूब गए।

एसडीओ ने बताया कि जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित पंचायतों में लगातार ध्वनि प्रसारकों की मदद से लोगों को सतर्क कर रहा है। घाटों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नाव, गोताखोर तथा ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर आपदा अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा कैलाश धीरज

धीरज


लेखक के बारे में