बिहार: महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या

बिहार: महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या

बिहार: महिला, उसके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या
Modified Date: February 18, 2024 / 06:56 am IST
Published Date: February 18, 2024 1:11 am IST

बेगूसराय, 17 फरवरी (भाषा) बिहार के बेगूसराय जिले में शनिवार शाम 25 वर्षीय एक महिला और उसके पिता एवं भाई की उसके ससुर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के विष्णुपुर आहुक गांव की है।

मृतकों की पहचान नीलू कुमारी (25), उसके पिता उमेश यादव और भाई राजेश यादव के रूप में हुई है।

वे बेगूसराय जिले के श्रीनगर इलाके के रहने वाले थे।

साहेबपुर कमाल पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया, ‘‘घटना शनिवार शाम हुई, जब उमेश यादव अपने बेटे और बेटी के साथ नीलू कुमारी के ससुराल गए थे।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया गया है।

भाषा सुभाष सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में

विगत 2018 से मीडिया क्षेत्र में कार्यरत्त हूं। इलेक्ट्रनिक मीडिया के साथ डिजिटल मीडिया का अनुभव है। Jake of All Master Of None...