मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों के लिए नए निजी सचिव नियुक्त
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों के लिए नए निजी सचिव नियुक्त
पटना, 14 मई (भाषा) बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल जारी है और इसी क्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई मंत्रियों के लिए नए निजी सचिव (पीएस) एवं निजी स्टाफ अधिकारियों की तैनाती की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कीं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी (आप्त) सचिव के रूप में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रणजीत कुमार को नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में कई अन्य मंत्रियों के निजी सचिव स्तर के अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी के पीएस के रूप में संजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। वहीं, भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह के निजी सचिव के रूप में नलिन कुमार को तैनात किया गया है। ये अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा के हैं।
भाषा कैलाश
मनीषा वैभव
वैभव

Facebook


