भाकपा माले ने दलित विधायक को स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं करने दिए जाने पर विरोध मार्च निकाला

भाकपा माले ने दलित विधायक को स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं करने दिए जाने पर विरोध मार्च निकाला

भाकपा माले ने दलित विधायक को स्कूल भवन का उद्घाटन नहीं करने दिए जाने पर विरोध मार्च निकाला
Modified Date: January 30, 2025 / 12:04 am IST
Published Date: January 30, 2025 12:04 am IST

पटना, 29 जनवरी (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के नेताओं ने बुधवार को राज्य की राजधानी पटना में विरोध मार्च निकाला और उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जिन्होंने फुलवारी शरीफ से उनकी पार्टी के विधायक गोपाल रविदास को एक स्कूल भवन का उद्घाटन करने से इसलिए रोक दिया क्योंकि वह दलित वर्ग से हैं।

विरोध मार्च कंकड़बाग के अशोक नगर से शुरू हुआ और फुलवारी शरीफ के रामकृष्ण नगर में इसका समापन हुआ।

गणतंत्र दिवस पर कुरथल इलाके में हुई घटना को लेकर रविदास ने पहले ही परसा बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों के एक समूह ने उन्हें सरकारी स्कूल के नए भवन का उद्घाटन करने और ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने से इसीलिए रोक दिया क्योंकि वह दलित समुदाय से हैं।

परसा बाजार की प्रभारी मेनका रानी ने कहा, ‘‘हम घटना के वीडियो की जांच कर रहे हैं। वीडियो की जांच के बाद संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा अनवर खारी

खारी


लेखक के बारे में