Vaibhav Suryavanshi England Tour: वैभव सूर्यवंशी को अब ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए वजह

Vaibhav Suryavanshi England Tour: सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें ड्रेसिंग रूम में एंट्री नहीं मिलेगी।

Vaibhav Suryavanshi England Tour: वैभव सूर्यवंशी को अब ड्रेसिंग रूम में नहीं मिलेगी एंट्री, जानिए वजह

Vaibhav Suryavanshi England Tour /Photo Credit: Social Media


Reported By: Bhasha,
Modified Date: June 25, 2026 / 08:06 am IST
Published Date: June 24, 2026 7:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे पर सुरक्षा नियमों के तहत अलग चेंजिंग रूम मिलेगा
  • डेब्यू का मौका मिलने पर वह भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन सकते हैं
  • ICC और ECB के अंडर-16 सुरक्षा दिशानिर्देशों के कारण यह विशेष व्यवस्था लागू की गई है

नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi England Tour: किशोर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने पहले सीनियर अंतरराष्ट्रीय दौरे पर एक अनोखे अनुभव से गुजरने वाले हैं जहां इस 15 वर्षीय इस खिलाड़ी को भारत के आगामी इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों के तहत अलग ‘चेंजिंग रूम’ दिया जाएगा।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहले ही सुर्खियां बटोर चुके सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi England Tour) पदार्पण का मौका मिलने पर भारत के सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बन जायेंगे। वह इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, जिन्होंने 1989 में 16 वर्ष और 205 दिन की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था।

भारत का ब्रिटेन दौरा शुक्रवार से बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 श्रृंखला से शुरू होगा, जिसके बाद अगले बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेली जाएगी। इंग्लैंड दौरे के दौरान सूर्यवंशी के लिए पहली बार एक विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।

इंग्लैंड दौरे पर लागू होंगे खास नियम

Vaibhav Suryavanshi England Tour ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सुरक्षा नियमों और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के दिशानिर्देशों के तहत अंडर-16 खिलाड़ियों को वयस्क खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का उपयोग करने की अनुमति नहीं होती। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘सूर्यवंशी मैच के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में रह सकते हैं और टीम की बैठकों में भी शामिल हो सकेंगे, लेकिन नियम केवल कपड़े बदलने के समय लागू होंगे।’’

इसमें कहा गया, ‘‘यह व्यवस्था इंग्लैंड के खेलों में आम है। उदाहरण के तौर पर आर्सेनल के मैक्स डॉउमैन को भी पिछले सत्र में इसी तरह अलग चेंजिंग सुविधा दी गई थी, जब तक कि वह दिसंबर में 16 वर्ष के नहीं हो गए। यह हालांकि सूर्यवंशी के लिए नया अनुभव होगा क्योंकि भारत में इस तरह का कोई नियम नहीं है।’’

IPL में एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करते थे

सूर्यवंशी के माता-पिता भी इस दौरे पर उनके साथ रहने की संभावना है। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा खिलाड़ी के लिए यह अनुभव नया होगा, क्योंकि आईपीएल के दौरान वे अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम साझा करते थे।

ईसीबी ने बताया है कि वह बीसीसीआई और स्टेडियम अधिकारियों के साथ मिलकर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कर रहा है। ईसीबी ने ‘द गार्जियन’ को दिए बयान में कहा, ‘‘ यह एक आईसीसी प्रतियोगिता है और अधिकार क्षेत्र उन्हीं का है, इसलिए उनकी सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाएं लागू हैं। ईसीबी भारतीय टीम के लिए नियुक्त संपर्क अधिकारी के संपर्क में है ताकि खिलाड़ी के ब्रिटेन प्रवास के दौरान जरूरी चीजों और अपेक्षाओं पर चर्चा की जा सके।’’

Vaibhav Suryavanshi England Tour उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित स्टेडियम के लिए हर काउंटी का सुरक्षा अधिकारी भी टीम के संपर्क अधिकारी के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि यह पक्का किया जा सके कि स्थल के नियमों और इंतज़ामों को समझा जाए और उनका पालन किया जाए। यह काम सुरक्षा से जुड़े जोखिमों के आकलन के जरिए किया जाता है।’’

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.