Air India Plane Incident: उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था विमान, तभी अचानक यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, कुछ सेकंड के लिए थम गई सबकी सांसें

Air India Plane Incident: उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था विमान, तभी अचानक यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, कुछ सेकंड के लिए थम गई सबकी सांसें

Air India Plane Incident: उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था विमान, तभी अचानक यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, कुछ सेकंड के लिए थम गई सबकी सांसें

Air India Plane Incident | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 08:26 am IST
Published Date: June 25, 2026 8:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • गलत दिशा में मुड़ा विमान
  • 200 मीटर दूरी पर रुके
  • टला बड़ा हादसा

नयी दिल्ली/मुंबई: Air India Plane Incident अहमदाबाद हवाई अड्डे (Ahmedabad Airport) पर बुधवार शाम ‘पार्किंग बे’ की ओर जाते समय एअर इंडिया का एक विमान गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे वह इंडिगो के एक विमान के सामने आ गया। हालांकि, दोनों विमान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी पर रुक गए। सूत्रों ने बताया कि मुंबई जा रहा इंडिगो का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एअर इंडिया का विमान गलत दिशा में मुड़ गया और वह उसी टैक्सीवे पर आ गया, जिस पर इंडिगो का विमान मौजूद था।

Air India Plane Incident सूत्रों के मुताबिक, टैक्सीवे पर दोनों विमान समय रहते एक-दूसरे से लगभग 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुक गए। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, “हमें उस घटना की जानकारी है, जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली हमारी एआई 2493 उड़ान लैंडिंग के बाद ‘पार्किंग बे’ की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गई थी।”

विमानन कंपनी ने कहा कि विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। उसने बताया कि बाद में विमान को सुरक्षित रूप से ‘पार्किंग बे’ में ले जाया गया। एअर इंडिया ने कहा, “नियामक प्राधिकरण को मामले की जानकारी दे दी गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।