Earthquake Today: एक ही रात में मची अफरा-तफरी, घबराकर घरों से बाहर भागे लोग, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Earthquake in Pulwama: एक ही रात में मची अफरा-तफरी, घबराकर घरों से बाहर भागे लोग, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Earthquake Today: एक ही रात में मची अफरा-तफरी, घबराकर घरों से बाहर भागे लोग, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Earthquake Today | Photo Credit: AI

Modified Date: June 25, 2026 / 07:33 am IST
Published Date: June 25, 2026 7:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • पुलवामा में रात 2:36 बजे धरती हिली
  • वेनेजुएला और जापान में भी भूकंप के झटके
  • लोग घरों से बाहर भागे

जम्मू-कश्मीर: Earthquake Today दुनिया के कई देशों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस हुए हैं। वेनेजुएला और जापान में जोरदार भूकंप आया। तो वहीं दूसरी ओर भारत में भी जम्मू-कश्मीर में भी कंपन महसूस (Jammu Kashmir Earthquake) किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक पुलवामा में आए इस झटकों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप के झटके से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Jammu Kashmir Earthquake जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके पुलवामा में महसूस (Pulwama Earthquake) किए गए। बताया जा रहा है कि तड़के 2 बजकर 36 मिनट पर यहां धरती हिली है। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी तीव्रता कम ही थी। हालांकि इस झटके से किसी प्रकार की जनहानी की खबर सामने नहीं आई है।

तेज भूकंप के झटके से कांपा वेनेजुएला (Venezuela Earthquake Today)

इसके अलावा वेनेजुएला और जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वेनेजुएला में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 और 7.5 तीव्रता मापी गई। भूकंप के इन जोरदार झटकों ने वेनेजुएला में अफरा-तफरी मचा दी। लोग डर के मारे घरों से बाहर भागे।

जापान भी कांपी धरती (Earthquake in Japan)

इतना ही नहीं जापान में भी धरती डोली है। बताया जा रहा है कि उत्तरी तट के पास जबरदस्त भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.9 थी और यह इवाते के पूर्वी तट के पास आया था, लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है। एजेंसी ने बताया कि भूकंप की गहराई लगभग 50 किलोमीटर थी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।