विक्रमशिला सेतु की क्षतिग्रस्त ‘बैकवॉल’ का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा : बिहार मंत्री

विक्रमशिला सेतु की क्षतिग्रस्त ‘बैकवॉल’ का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा : बिहार मंत्री

विक्रमशिला सेतु की क्षतिग्रस्त ‘बैकवॉल’ का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा : बिहार मंत्री
Modified Date: March 21, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: March 21, 2026 6:13 pm IST

भागलपुर, 21 मार्च (भाषा) बिहार के सड़क निर्माण विभाग के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को कहा कि भागलपुर जिले में स्थित विक्रमशिला सेतु की जर्जर हो चुकी ‘बैकवॉल’ का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा।

‘बैकवॉल’ पुल के दोनों सिरों पर बनी वह दीवार, जो पुल के ऊपरी हिस्से को सड़क की मिट्टी से अलग करती है और उसे सहारा देती है।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बीच आया है, जिसमें पुल की सुरक्षा दीवारों को जर्जर हालत में दिखाया गया है।

जायसवाल ने पत्रकारों को बताया, ‘विभाग के सचिव और आईआईटी पटना की एक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। वहां कुछ क्षति हुई है। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि यह संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम है, और इसके समानांतर एक नया पुल बनाया जा रहा है।

भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट नवल किशोर चौधरी ने कहा कि उन्होंने अधिशासी अभियंता को स्थल का दौरा करने और क्षति के बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ‘उनके सुझावों के आधार पर, यदि आवश्यक हो तो एक विशेषज्ञ टीम का गठन किया जाएगा और लोगों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’

विक्रमशिला सेतु का निर्माण 2001 में हुआ था। यह भागलपुर में गंगा नदी पर स्थित 4.7 किलोमीटर लंबा पुल है, और उत्तर तथा दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में