Bihar News: नौसिखिया नेता, जनता करेगी हिसाब.. प्रशांत किशोर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का करारा जवाब

प्रशांत किशोर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का करारा जवाब, Deputy CM Samrat Chaudhary's befitting reply to Prashant Kishore

Bihar News: नौसिखिया नेता, जनता करेगी हिसाब.. प्रशांत किशोर को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का करारा जवाब
Modified Date: September 30, 2025 / 12:05 am IST
Published Date: September 29, 2025 10:57 pm IST

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले यहां की राजनीति में सियासी घमासान तेज हो गया है। पक्ष और विपक्ष के बीच अलग-अलग मुद्दों को लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर पलटवार किया। उन्होंने सम्राट चौधरी ने 1995 की घटना को याद करते हुए कहा कि उस समय लालू प्रसाद यादव की सरकार ने उनके परिवार को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा, “मेरे घर के कुएं में लालू यादव के गुंडों और पुलिस ने पेशाब कर दिया था। मेरे परिवार के 22 लोगों को जेल में डाल दिया गया था। तब नीतीश कुमार सात किलोमीटर पैदल चलकर आंदोलन किए थे और मानवाधिकार आयोग ने लालू सरकार पर कार्रवाई की थी।”

प्रशांत किशोर ने कही थी ये बात

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर लगातार जदयू और बीजेपी नेताओं पर सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सम्राट चौधरी पर आरोप लगाया कि उन्होंने 1995 के तारापुर हत्याकांड में गलत उम्र का सर्टिफिकेट देकर जेल से छुटकारा पाया था। पीके ने उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। पीके ने सम्राट चौधरी का नाम 1999 के चर्चित शिल्पी-जैन और गौतम सिंह केस से भी जोड़ा। उस समय राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं और इस केस ने पूरे राज्य को हिला दिया था। इसमें राबड़ी देवी के भाई साधु यादव का नाम भी सामने आया था। पीके ने इस मामले को लेकर सम्राट चौधरी से कई सवाल पूछे। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि “शिल्पी-गौतम केस की पूरी जांच सीबीआई ने की थी। हमारा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह आरोप सिर्फ राजनीतिक साजिश है। जिस राकेश की बात पीके करते हैं, वह हाजीपुर का रहने वाला है। जो व्यक्ति पूरे देश को लूट कर आया है, वही हम पर आरोप लगा रहा है।”


इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।