बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खाली कोच में लगी आग

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खाली कोच में लगी आग

बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के खाली कोच में लगी आग
Modified Date: May 28, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: May 28, 2026 4:32 pm IST

मधुबनी, 28 मई (भाषा) बिहार के मधुबनी में एक ट्रेन के खाली कोच में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3.40 बजे हुई और इसमें किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मधुबनी रेलवे स्टेशन स्थित डिपो में खड़ी एक रैक के खाली कोच में आग लग गई।”

उन्होंने बताया कि आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

चंद्र ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने या किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

भाषा

सं, कैलाश रवि कांत


लेखक के बारे में