भागलपुर में आंधी, बारिश के दौरान पांच लोगों की मौत
भागलपुर में आंधी, बारिश के दौरान पांच लोगों की मौत
भागलपुर, 26 मई (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले में भारी बारिश और आंधी के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि भागलपुर में सोमवार रात तेज आंधी आई और भारी बारिश हुई, जिसके कारण पांच लोगों की जान चली गई।
भागलपुर के जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी ने बताया कि सभी मृतकों के परिजन को निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि आंधी-बारिश के कारण सैकड़ों पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा और कई पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है।
जिलाधिकारी ने कहा, “कई जगहों पर बिजली ग्रिड को चालू कर दिया गया है और बाकी स्थानों पर भी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी ग्रिड सामान्य रूप से काम करने लगेंगे।”
भाषा
सं कैलाश पारुल
पारुल

Facebook


