Vidisha Robbery News: बंदूक की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट, 70 लाख का सामान ले उड़े लुटेरे, जाते-जाते मार दी गोली
Vidisha Robbery News: विदिशा में बंदूक की नोक पर एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट हुई है। लुटेरों ने व्यापारी के हाथ में गोली मार दी।
Vidisha Robbery News/Image Credit: AI
- विदिशा में बंदूक की नोक पर एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट हुई है।
- लूट की वारदात में लुटेरों ने व्यापारी के हाथ में गोली मार दी।
- लूटेरे व्यापारी का 70 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए।
Vidisha Robbery News: विदिशा: मध्यप्रदेश के विदिशा में बंदूक की नोक पर एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूट हुई है। लूट की वारदात में लुटेरों ने व्यापारी के हाथ में गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।दरअसल विदिशा के रहने वाले संजय सोनी अपने बेटे के साथ शमशाबाद तहसील के ग्राम पिपलधार में हाट बाजार करने गए थे। बाजार से वापस लौटते वक्त पिपलधार और ग्राम पट्टन के बीच तीन बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने व्यापारी के साथ लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।घटना की सूचना लगते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा वहीं पुलिस अज्ञात लुटेरे को पकड़ने में जुट गई है।
70 लाख का सामान लूट कर ले गए आरोपी
Vidisha Robbery News: व्यापारी के बेटे के अनुसार लुटेरे नगदी सहित तकरीबन 30 किलो चांदी और करीब 30 ग्राम सोना लूटकर ले गए, जिसकी कुल कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही शमशाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।
रायपुर- बॉयफ्रेंड ने किया गर्लफेंड का मर्डर#ChhattisgarhNews #RaipurNews #CGNews | Chhattisgarh News | Raipur News | CG News | @CGPoliceDept
— IBC24 News (@IBC24News) August 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Rahul Gandhi On Jantar Mantar : ‘गुंडे भेजे, बच्ची को डराया और माफी मंगवाई…’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, छात्रों के साथ खोला मोर्चा
- School Closed News: कल हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, इस जिले में 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
- Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या! 4 लोगों ने मिलकर इस वजह से उतारा था मौत के घाट, तीन भी थे वारदात में शामिल

Facebook


