Raipur Girlfriend Murder News: रायपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या! बॉयफ्रेंड ने ही इस वजह से उतारा मौत के घाट, 6 महीने से रह रहे थे लिव इन में

Raipur Girlfriend Murder News: राजधानी रायपुर में एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। आरोपी ने शक के चलते युवती की हत्या की है।

Raipur Girlfriend Murder News: रायपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या! बॉयफ्रेंड ने ही इस वजह से उतारा मौत के घाट, 6 महीने से रह रहे थे लिव इन में

Raipur Girlfriend Murder News/Image Credit: AI


Reported By: Suman Pandey,
Modified Date: August 5, 2026 / 09:23 pm IST
Published Date: August 5, 2026 9:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या।
  • 6 महीने से रह रहे थे लिव इन में रह रहे थे दोनों।
  • पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ।

Raipur Girlfriend Murder News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी है। दरअसल, युवक और युवती दोनों ही लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। आरोपी ने शक के चलते अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मुजगहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला?

Raipur Girlfriend Murder News: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवती कांकेर की निवासी थी और राजधानी के एक निजी कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रही थी। वहीं आरोपी युवक की पहचान सावंत बघेल के रूप में हुई है, जो की कोंडागांव का निवासी था। आरोपी युवक भी रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिछले 6 से 7 महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शक के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.