Good News For Farmers: प्रदेश के किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सीधे बैंक खाते में आएंगे पैसे, जल्द जमा कर दे ये दस्तावेज
Good News For Farmers: बिहार सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार किसानों को गन्ना मूल्य मेंं प्रति क्विंटल 10 रुपए अतिरिक्त देने की

Good News For Farmers | Image Source- File Photo
- बिहार सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।
- सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य मेंं प्रति क्विंटल 10 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा कर चुकी है
- सरकार यह राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजेगी।
पटना: Good News For Farmers: बिहार सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसानों को गन्ना मूल्य मेंं प्रति क्विंटल 10 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा कर चुकी है और सरकार यह राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में भेजेगी। आंकड़ा और ब्योरा के लिए भले ही चीनी मिलें माध्यम होंगी, लेकिन बढ़ी हुई राशि के भुगतान में उनका प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं होगा।
इन दस्तावेजों को करना होगा जमा
Good News For Farmers: बता दें कि, किसानों को बढ़ा हुआ मूल्य पाने के लिए संबंधित चीनी मिल में अपने बैंक खाते के साथ आधार नंबर, जन्म-तिथि प्रमाण-पत्र आदि जमा कराने होंगे। सरकार की मंशा वित्तीय वर्ष के समापन से पहले किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित कर देने की है। प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान किसानों को अतिरिक्त भुगतान देने की घोषणा की थी। गन्ना उद्योग विभाग ने उसके लिए बजटीय व्यवस्था कर ली है।
सीधे ईख आयुक्त को कर सकते हैं शिकायत
Good News For Farmers: गन्ना उद्योग विभाग को किसानों और दूसरे माध्यमों से घटतौली की कुछ शिकायतें मिली हैं। शिकायत है कि चीनी मिल गेट और बाह्य क्रय केंद्रोंं पर गन्ने की तौल के समय वजन कम बताया जा रहा। चूंकि हर जगह धर्मकांटा नहीं है, इसीलिए किसानों का दोहन सहजता से हो जाता है।
ईख आयुक्त अमित कुमार झा ने चीनी मिलों को ऐसी किसी भी हरकत से बाज आने की चेतावनी दी है। निर्देश दिया है कि चीनी मिल यह सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी भी तरह की समस्या न हो।
मोबाइल नंबर (9471007240) पर काल कर किसान किसी भी तरह की समस्या या शिकायत से ईख आयुक्त को अवगत करा सकते हैं। सहायक ईख आयुक्त के मोबाइल नंबर (9471007242) पर भी काल किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: government has given a big gift to the farmers of the state, money will come directly in the bank account, submit these documents soon
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm