BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

Holi 2025: ‘दो घंटे नहीं खेली जाएगी होली’, महापौर के इस बयान पर मचा बवाल, बीजेपी विधायक ने किया पलटवार

Holi 2025: ‘दो घंटे नहीं खेली जाएगी होली’, महापौर के इस बयान पर मचा बवाल, बीजेपी विधायक ने किया पलटवार

Holi 2025

Holi 2025

Dageshwar Dewangan
Published: 12 Mar 2025 | 10:50 amModified: 12 Mar 2025 | 10:50 am
HIGHLIGHTS
  1. होली और जुमे की नमाज पर विवाद
  2. बीजेपी विधायक का पलटवार
  3. जेडीयू और बीजेपी के बयान में अंतर

दरभंगा: Holi 2025 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। जिसको लेकर अब बिहार के दरभंगा में विवाद छिड़ गई है। दरअसल, दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा ने होली और जुमे की नमाज को लेकर शांति समिति की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जो बयान दिया वो चर्चा में हैं। शांति समिति की बैठक में नगर निगम की मेयर ने शहर वासियों से अपील की है कि नमाज के दौरान होली को रोका जाए। उन्होंने कहा कि साढ़े 12 बजे से 2 बजे तक होली को रोका जाए।

Read More: Mhow Violence Video: महू हिंसा का एक और वीडियो आया सामने, पथराव और तोड़फोड़ करते दिख रहे हुडदंगी, CCTV से बड़ा खुलासा

Holi 2025 उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जुमे की नमाज के समय को किसी भी सूरत में नहीं बदला जा सकता। ऐसे में जुमे की नमाज को देखते दरभंगा में होली खेलने पर दो घंटे का ब्रेक लगा देना चाहिए। मेयर ने आग्रह किया कि होली खेलने वालों को मस्जिदों और प्रार्थना स्थलों से दो घंटे की दूरी बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि होली और रमज़ान पहले भी कई बार मनाए गए हैं और जिले में शांतिपूर्वक मनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने शांति समिति की बैठक के बाद यह बयान दिया।

Read More: Dharmendra Singh Lodhi on MP Budget 2025: चार वर्गों का बजट में खास ध्यान..! दिखाई देगी पीएम मोदी के विजन की झलक, मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का बड़ा बयान 

बीजेपी के उलट जेडीयू नेता का बयान

अब उनके इस बयान के बाद राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। एक तरफ जहां बीजेपी के नेता जुमे की नमाज और होली एक साथ होने पर नमाज को लेकर लगातार अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, वहीं उनकी सरकार की साथी जेडीयू की मेयर बीजेपी के ठीक उलट बात कह रही है।

Read More: Police Vacancy 2025: पुलिस विभाग में नौकरी का मौका, 19 हजार पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन 

'एक मिनट भी होली का कार्यक्रम नहीं रुकेगा'

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने मेयर के बयान पर जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "होली पर कोई भी प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। वो मेयर आतंकवादी मानसिकता वाली महिला है। वो गजवा-ए-हिंद मानसिकता वाली महिला है। हम उसके परिवार को अच्छी तरह जानते हैं। अब वो कैसे होली को रोक सकती है? होली रुकेगी नहीं, रुकेगी नहीं, रुकेगी नहीं। एक मिनट भी होली का कार्यक्रम नहीं रुकेगा।"

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नहीं, दरभंगा की मेयर ने केवल जुमे की नमाज के दौरान होली खेलने के समय में दो घंटे का ब्रेक लेने की अपील की है, लेकिन होली पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Holi 2025 : Politics in Bihar regarding Holi and jume

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन

02 Oct 2026 | 9:05 am
Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: 2 अक्टूबर को बाजार में होगी खरीद-बिक्री या रहेगा सन्नाटा? NSE-BSE की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी ट्रेडिंग

02 Oct 2026 | 8:57 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report

02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप

02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am