Dhamtari News : चोरी-छिपे शव दफनाया तो भड़क उठे ग्रामीण, दफन लाश को बाहर निकालने की जिद पर 3 घंटे तक मचा बवाल, जानें कैसे शांत हुआ मामला

धमतरी जिले के गुहाननाला गांव में बुजुर्ग महिला का शव चोरी-छिपे दफनाने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस और डीआरजी जवान मौके पर तैनात किए गए। बाद में परिवार ने लिखित में आश्वासन दिया कि वे अपने मूल धर्म में वापस आ गए हैं।

Dhamtari News : चोरी-छिपे शव दफनाया तो भड़क उठे ग्रामीण, दफन लाश को बाहर निकालने की जिद पर 3 घंटे तक मचा बवाल, जानें कैसे शांत हुआ मामला

Dhamtari News / Image Source : IBC24

Modified Date: February 14, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: February 14, 2026 10:46 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बुजुर्ग महिला का शव चोरी-छिपे दफनाने पर ग्रामीणों में भड़का आक्रोश।
  • पुलिस और डीआरजी के जवान मौके पर तैनात
  • तीन घंटे की समझाइश के बाद स्थिति शांत हुई।

धमतरी : Dhamtari News छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुहाननाला गांव में बुजुर्ग महिला के शव दफनाने को लेकर रविवार को जमकर बवाल मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल और डीआरजी के जवान तैनात किए गए थे।

परिवार आठ वर्षों से अपना चुका था ईसाई धर्म

जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय तितरो बाई का निधन 3 फरवरी को हुआ था। आरोप है कि परिजनों ने महिला का शव चोरी-छिपे दफना दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी बाद में मिली, जिसके बाद आक्रोश फैल गया। ग्रामीण दफनाए गए शव को उखाड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे और दुगली थाने में शिकायत दर्ज कराई। Conversion Controversy  ग्रामीणों का कहना था कि परिवार पिछले आठ वर्षों से ईसाई धर्म अपना चुका था और बिना गांव की सहमति के शव दफनाया गया। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

पूरे गांव में पुलिस बल तैनात

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। Chhattisgarh News  करीब तीन घंटे की समझाइश और बातचीत के बाद विवाद उस समय शांत हुआ जब परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया कि वे पुनः अपने मूल धर्म में वापस आ गए हैं। लिखित बयान देने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.