Jaipur Wedding Theft Video : सावधान! आपकी शादी में भी घूम रहा है ये ‘ब्लेजर वाला जेंटलमैन’, सरेआम स्टेज से गायब कर दिया गहनों और कैश से भरा बैग, आप भी देखें वीडियो

जयपुर के चंदन वन बिलवा में शादी के रिसेप्शन के दौरान मेहमान बनकर आया चोर दुल्हन का बैग चोरी कर ले गया। बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद और ज्वेलरी रखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jaipur Wedding Theft Video : सावधान! आपकी शादी में भी घूम रहा है ये ‘ब्लेजर वाला जेंटलमैन’,  सरेआम स्टेज से गायब कर दिया  गहनों और कैश से भरा बैग, आप भी देखें वीडियो

Jaipur Wedding Theft Video / Image Source : X

Modified Date: February 14, 2026 / 10:22 pm IST
Published Date: February 14, 2026 10:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जयपुर के चंदन वन बिलवा में शादी के रिसेप्शन के दौरान दुल्हन का कीमती बैग चोरी।
  • बैग में लगभग 4 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे।
  • आरोपी की तलाश में लगी पुलिस और मामले की जांच जारी है।

जयपुर : Jaipur Wedding Theft Video  राजस्थान के जयपुर से चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रिसेप्शन के दौरान स्टेज से ही दुल्हन का कीमती बैग चोरी हो गया। दूल्हा-दुल्हन मेहमानों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे, तभी चोर मेहमान बनकर आया और बैग चोरी करके फरार हो गया। बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद और ज्वेलरी रखी हुई थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

‘जेंटलमैन’ बनकर आया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार , पूरा मामला जगतपुरा स्थित चंदन वन बिलवा का है। यहाँ शादी का रिसेप्शन चल रहा था और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मेहमानों से मिल रहे थे। Jaipur Wedding Theft Video   इसी दौरान चोर मामूली अपराधी नहीं लग रहा था, बल्कि वह एक ‘जेंटलमैन’ बनकर आया था। उसने शानदार ब्लेजर और अच्छे कपड़े पहने थे, ताकि वह मेहमानों के बीच घुलमिल सके और किसी को उस पर शक न हो।

4 लाख रुपये का रखा था सामान

जैसे ही चोर को मौका मिला, उसने स्टेज पर दुल्हन के बगल में रखा बैग उठाया और उसे अपने ब्लेजर के अंदर छिपाकर बड़ी सफाई से वहां से निकल गया। Viral News  घर वालों के मुताबिक, उस बैग में करीब 4 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के कीमती जेवर रखे हुए थे। जब बैग गायब होने का पता चला तो शादी के घर में हड़कंप मच गया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चल रही तलाशी

इस घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अब शादी के गार्डन में लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है, जिसमें एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। पुलिस का मानना है कि शहर में ऐसा कोई गिरोह सक्रिय है जो अच्छे कपड़े पहनकर शादियों में घुसता है और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देता है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.