IAS Transfer List Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए एसडीओ, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer List Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए एसडीओ, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer List Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए एसडीओ, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

IAS Transfer List Today | Photo Credit: AI

Modified Date: July 11, 2026 / 09:00 am IST
Published Date: July 11, 2026 9:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
  • सात जिलों में नए डीडीसी की नियुक्ति
  • गया नगर निगम में डॉ. गगन और नालंदा में कृत्यानंद रंजन को जिम्मेदारी दी गई

पटना: IAS Transfer List Today बिहार में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक तबादला हुआ है। यहां एक साथ प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला हुआ है। वहीं कई जिलों में नए डीडीसी, डीटीओ और एसडीओ की पोस्टिंग की गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है।

IAS Transfer List Today जारी आदेश में 11 अफसरों का नाम शामिल है। ये सभी आईएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। इस आदेश के तहत कई अधिकारियों को नए विभागों और जिलों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने सात जिलों में उप विकास आयुक्तों (डीडीसी) की नई नियुक्तियां की हैं। इन अधिकारियों को जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, शिवहर जिले में संजय कुमार को उप विकास आयुक्त बनाया गया है और औरंगाबाद में कुमारी अनुपम सिंह, शेखपुरा में राकेश कुमार, जहानाबाद में आदित्य कुमार पियुष और सुपौल में इंद्रवीर कुमार को यह पद सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर में निशांत सिहारा को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक अधिकारी का दायित्व दिया गया है। इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में विकास परियोजनाओं में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

इसके अलावा नगर विकास एवं आवास विभाग में संजय कुमार को अपर सचिव बनाया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग में मनोरंजन कुमार को निदेशक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गया नगर निगम में डॉ. गगन को नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। उद्योग विभाग में विदुभूषण चौधरी और मनोज कुमार को अपर सचिव बनाया गया है। कृत्यानंद रंजन को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही नव प्रोन्नत अधिकारियों को भी अहम पद दिए गए हैं। ये बदलाव विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से चलाने और नई ऊर्जा का संचालन करने के लिए किए गए हैं।

आदेश में देखें किसको कहां की मिली नई जिम्मेदारी

BIHAR IAS TRANSFER

BIHAR IAS TRANSFER

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।