India Helps Nepal Flood: भारत का आश्वासन.. कहा, पड़ोसी नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार, राहत सामग्री से भरा तीसरा विमान भेजने की तैयारी
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद भारत ने राहत अभियान तेज किया है और तीसरा विमान, मेडिकल टीम व रेस्क्यू दल भेजने की तैयारी की।
India Helps Nepal Flood || Image- MEA India File
- नेपाल को भारत भेजेगा तीसरा राहत विमान
- NDRF और मेडिकल टीम भेजने की तैयारी
- टनल रेस्क्यू टीम भी नेपाल जाएगी
नई दिल्ली: नेपाल में भीषण बाढ़ से हुई तबाही के बाद भारत ने राहत और बचाव के लिए मदद बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि नेपाल को राहत सामग्री लेकर तीसरा विमान भेजने की तैयारी की जा रही है। (India Helps Nepal Flood) इससे पहले दो विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत नेपाल की जरूरत के अनुसार हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत ने सुरंग में फंसे लोगों को बचाने के लिए टनल रेस्क्यू टीम भेजने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए एक अग्रिम टीम नेपाल भेजी जा रही है, जो मौके की स्थिति का जायजा लेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मेडिकल टीम और NDRF भेजने की भी तैयारी
भारत नेपाल में एक मेडिकल टीम भी भेज रहा है। इसके अलावा भारत ने नेपाल को एनडीआरएफ की टीम और जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की पेशकश की है। इन टीमों की मदद से खोज और बचाव अभियान को तेज किया जा सकेगा। भारत ने प्रभावित क्षेत्रों में संपर्क व्यवस्था जल्द बहाल करने के लिए बेली ब्रिज उपलब्ध कराने की भी पेशकश की है। इसके साथ तकनीकी टीम भी भेजी जा सकती है।
रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत नेपाल सरकार की जरूरत के अनुसार आगे भी मदद देने के लिए तैयार है। (India Helps Nepal Flood) राहत अभियान में बचाए गए लोगों को वापस लाने के लिए भी भारत सरकार जरूरी व्यवस्था कर रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
नेपाल में 538 मौतें, 977 लोग अभी भी लापता
नेपाल में बुधवार को आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। नेपाल की राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 977 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा 221 शव चितवन में मिले हैं। इसके बाद नवलपरासी ईस्ट में 134, गोरखा में 46, नुवाकोट में 37 और धादिंग में 33 शव बरामद किए गए हैं। प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल लगातार खोज, बचाव और राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
Bi-Weekly Media Briefing by the Official Spokesperson (August 28, 2026)
https://t.co/8Mi8vc0etK— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की बढ़त के साथ 95.39 पर
आईटी शेयरों में खरीदारी से शेयर बाजार में तेजी लौटी, सेंसेक्स 331 अंक चढ़ा
गंभीर ने भारतीय टीम की मानसिक मजबूती की सराहना की, दिनुशा के जुझारूपन के हुए कायल
उम्मीद है इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा: पैट कमिंस
नेपाल के प्रधानमंत्री और मंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करेंगे

Facebook


