पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
पटना, 21 सितंबर (भाषा) न्यायमूर्ति पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी ने रविवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राजभवन में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने न्यायमूर्ति बजंथरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भाषा कैलाश रंजन
रंजन

Facebook


