Aastha Spintex Bonus Share: आज नहीं तो फिर कब? इस शेयर पर 1:1 बोनस का मौका खत्म होने वाला, कहीं आपसे न छूट जाए ये तारीख
Aastha Spintex Bonus Share: निवेशकों के लिए Aastha Spintex ने 1:1 बोनस शेयर देने का फैसला लिया है। यानी योग्य शेयरधारकों को हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर दिया जाएगा। बोनस शेयर के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट अगले सप्ताह तय की है। निवेशकों को पात्रता के लिए रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर रखना होगा।
(Aastha Spintex Bonus Share/ Image Credit: IBC24 News)
- 1:1 बोनस शेयर का ऐलान
- 28 सितंबर रिकॉर्ड डेट
- शेयर में लगा 10% लोअर सर्किट
नई दिल्ली: Aastha Spintex Bonus Share: Aastha Spintex ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर (Aastha Spintex Bonus Share) देने का ऐलान किया है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर देगी। यानी बोनस का अनुपात 1:1 रखा गया है। इस फैसले के लिए कंपनी ने 28 सितंबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसलिए निवेशकों को रिकॉर्ड डेट के पहले इस कंपनी का शेयर अपने पास रखना होगा तभी इस बोनस पाने के हकदार होंगे।
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट अहम
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर रिकॉर्ड डेट (Aastha Bonus Share Record Date) है। इसका मतलब है कि इस तारीख के आधार पर कंपनी यह तय करेगी कि कौन-कौन से निवेशक बोनस शेयर पाने के योग्य हैं। रिकॉर्ड डेट पर शेयर खरीदने से पात्रता नहीं मिलती, इसलिए निवेशकों को लागू एक्स-डेट और सेटलमेंट नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे पहले कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड भी ट्रेड कर चुका है और निवेशकों को प्रति शेयर 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।
शेयर में आज दिखी तेज गिरावट
बाजार में कारोबार के दौरान आज Aastha Spintex के शेयर में दबाव देखने को मिला। स्टॉक करीब 79 रुपये पर खुला और बाद में 10% की जोरदार गिरावट देखने को मिली। इसके बाद शेयर का भाव (Aastha Spintex Share Price) इंट्रा-डे में 72.72 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक महीने में स्टॉक करीब 0.51% कमजोर हुआ है। इसी अवधि में सेंसेक्स में करीब 5.24% की गिरावट दर्ज की गई।
जून में आया था कंपनी का IPO
Aastha Spintex का IPO इसी साल जून में आया था। कंपनी ने इश्यू के लिए 136 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था और एक लॉट में 110 शेयर रखे थे। इस हिसाब से IPO में न्यूनतम निवेश करीब 14,960 रुपये था। कंपनी ने IPO के जरिए कुल 170 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। पूरा इश्यू फ्रेश शेयरों पर आधारित था, जिसके तहत 1.25 करोड़ नए शेयर जारी किए गए थे।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB NTPC UG Vacancy 2026: रेलवे में 12वीं पास के लिए खुला नौकरी का पिटारा! 1600 से ज्यादा पदों पर होगी बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरू हो रहा आवेदन
- Ganesh Visarjan in Mumbai: गणपति विसर्जन को लेकर राजधानी में खास इंतजाम, 24 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती, चारो तरफ ड्रोन से होगी निगरानी
- Nepal Plane Accident Video: लैंडिंग के दौरान अचानक निकला विमान का पहिया, सवार थे 16 लोग, काफी दूर तक घिसटता रहा प्लेन, देखें वीडियो

Facebook


