SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं…होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज
SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं...होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज
SBI All Branches Open in India: बैंक कर्मियों के हड़ताल के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला, कहा- देशभर में खुली रहेंगी सभी शाखाएं...होंगे बैंकिंग से जुड़े कामकाज / Image: AI Generated
- रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे
- 28 से 30 सितंबर तक UFBU ने तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित
- SBI ने भी 27 सितंबर को अपनी सभी शाखाएं खोलने और सामान्य बैंकिंग सेवाएं देने की जानकारी दी
नई दिल्ली: SBI All Branches Open in India बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग आवश्यकताओं की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं क्योंकि इस हड़ताल के साथ 26 और 27 सितंबर के पिछले सप्ताहांत की छुट्टियां भी जुड़ जाती हैं।
शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक
SBI All Branches Open in India यह सुनिश्चित करने के लिए कि जनता की वास्तविक बैंकिंग आवश्यकताओं पर लंबे समय तक प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से कार्य करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितम्बर, 2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।
बैंकों हड़ताल को देखते हुए लिया फैसला
विभाग ने जोर देते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों का कल्याण और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय भी किए हैं।

28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल
बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने कहा है कि उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष मंगलवार हुई सुलह बैठक में कोई नतीजा न निकलने के कारण 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला बरकरार रहेगा। उल्लेखनीय है वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल करने से बचने और अपने शेष मांगों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील की थी जिसके बाद यह सुलह बैठक हुई। बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अन्य मांगों के साथ मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहा है।

बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला
“ग्राहकों के लिए सूचना
रविवार, 27 सितंबर 2026 को भारतीय स्टेट बैंक की सभी शाखाएँ खुली रहेंगी और सामान्य रूप से कामकाज करेंगी। ग्राहक अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए भारतीय स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में जा सकते हैं।”
ये भी पढ़ें
- India First Urban Ropeway: अब लंबी जाम और ट्राफिक से मिलेगी निजात, इस शहर में बना भारत का पहला अर्बन रोपवे, ट्रायल रन का VIDEO आया सामने
- Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai: भाजपा सरकार ने निगम-मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात, वेतन हुआ दोगुना से ज्यादा, भत्ते में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी
- Nepal Plane Accident Video: लैंडिंग के दौरान अचानक निकला विमान का पहिया, सवार थे 16 लोग, काफी दूर तक घिसटता रहा प्लेन, देखें वीडियो

Facebook


