Nitish Cabinet Ministers Name: नीतीश सरकार के नए मंत्रियों के नाम आए सामने! ये 18 विधायक कल ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ
नीतीश सरकार के नए मंत्रियों के नाम आए सामने! Names of new ministers of Nitish government came out, read full news

Nitish Cabinet Ministers Name. Image Source- IBC24
पटनाः Nitish Cabinet Ministers Name: बिहार में बुधवार को NDA के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया है। सम्राट चौधरी ने विधायक दल के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वम्मति से मंजूर कर लिया गया। कल गुरुवार को वे 10वीं बार CM पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में होगा। समारोह के लिए 2 मंच बनाए गए हैं। इसमें PM मोदी समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही 150 मेहमानों को भी निमंत्रण भेजा गया। चर्चा यह है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने मंत्री ही रिपीट हो सकते हैं। तीन महिला मंत्री भी शपथ ले सकती हैं। तो चलिए जानते हैं नीतीश सरकार के संभावित मंत्रियों के नाम
पार्टी सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जदयू कोटे से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार व जमा खान के शपथ लेने की चर्चा है। नए मंत्रियों के नाम पर यह कहा जा रहा कि भगवान सिंह कुशवाहा या फिर रामसेवक सिंह भी मंत्री हो सकते हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा शपथ ले सकते हैं। नितिन नवीन, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि व रमा निषाद के भी मंत्री बनने की चर्चा है। रालोमो से महिला विधायक को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी जा सकती है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता मंत्री हो सकती हैं। हम से संतोष सुमन मंत्री बनेंगे। पूर्व की सरकार में भी वह मंत्री रहे हैं। वहीं लोजपा (आर) से राजू तिवारी को मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में वह लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड जीत
Nitish Cabinet Ministers Name: बिहार विधानसभा के चुनाव में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की। बीजेपी इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें से उसने सबसे अधिक 89 सीटें जीतीं। वहीं, जेडीयू भी 100 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। मगर उसने 85 सीटों जीत हासिल की। वहीं, चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने भी इस बार बेजोड़ प्रदर्शन किया। 29 में 19 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं, जीतन राम मांझी पार्टी को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 4 सीटें आईं।
- 2025 का सबसे बड़ा डिजिटल सस्पेंस खत्म! इन ऐप्स ने मारी बाजी, गूगल प्ले की लिस्ट देख रह जाएंगे दंग!
- Wedding viral video: जयमाला से पहले आ धमकी महिला, दूल्हे की स्टेज पर खोली पोल, ढोल नगाड़े बंद..घराती सन्न
- School Winter Vacation 2025: शीतकालीन छुट्टी का ऐलान, लगातार इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों की भी हो गई मौज
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Names of new ministers of Nitish government came out
बिहार
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm