नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की

नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की

नीतीश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की
Modified Date: April 22, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: April 22, 2026 2:52 pm IST

पटना, 22 अप्रैल (भाषा) जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों की नयी सूची बुधवार को जारी की। इसमें कुल 24 नेताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार, नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, जबकि संजय कुमार झा को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं, पार्टी ने चंदेश्वर चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

जदयू ने 12 नेताओं को महासचिव बनाया है। इनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रोशन सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कविता देवी, कपिल हंसदेव पटेल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं।

इसके अलावा राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता सह सचिव बनाया गया है।

पार्टी ने सात सचिव बनाये हैं जिसमें रवींद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूबी नागवंश और निवेदिता कुमारी (कटिहार) को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाषा कैलाश मनीषा अमित

अमित


लेखक के बारे में