नीतीश ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर राधाकृष्णन को बधाई दी

नीतीश ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर राधाकृष्णन को बधाई दी

नीतीश ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर राधाकृष्णन को बधाई दी
Modified Date: September 9, 2025 / 10:51 pm IST
Published Date: September 9, 2025 10:51 pm IST

पटना, नौ सितंबर (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए अपने बधाई संदेश में कहा कि सीपी राधाकृष्णन एक अनुभवी राजनेता हैं। उनका व्यापक अनुभव एवं उनकी कार्यकुशलता निश्चित ही इस उच्च संवैधानिक पद की गरिमा को और बढ़ाएगी।

राजग उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले।

अब तक महाराष्ट्र के राज्यपाल की भूमिका में रहे 67 वर्षीय राधाकृष्णन किशोरावस्था में ही आरएसएस और जनसंघ से जुड़ गए थे। वह 1990 के दशक के अंत में कोयंबटूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीते और उनके समर्थक उन्हें ‘तमिलनाडु का मोदी’ कहते हैं।

भाषा कैलाश सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में