Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधान परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वीकार, अब शुरू होगी सीएम की कुर्सी के लिए गुणा-गणित

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधान परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वीकार, अब शुरू होगी सीएम की कुर्सी के लिए गुण-गणित

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधान परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वीकार, अब शुरू होगी सीएम की कुर्सी के लिए गुणा-गणित

Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधान परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वीकार, अब शुरू होगी सीएम की कुर्सी के लिए गुण-गणित | Image: IBC24 CustomizedNitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, विधान परिषद के अध्यक्ष ने किया स्वीकार, अब शुरू होगी सीएम की कुर्सी के लिए गुण-गणित | Image: IBC24 Customized

Modified Date: March 30, 2026 / 12:55 pm IST
Published Date: March 30, 2026 12:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद सदस्यता से इस्तीफा दिया
  • 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे जद(यू) प्रमुख
  • संविधान के प्रावधान के तहत 14 दिन के भीतर देना था इस्तीफा

पटना: Nitish Kumar Resignation इस माह की शुरुआत में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) संजय कुमार ने कुमार का इस्तीफा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में अवधेश नारायण सिंह ने कहा, “हां, मुझे नीतीश कुमार जी का विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा प्राप्त हुआ है और इसे स्वीकार कर लिया गया है। उनकी परिषद की सीट को जल्द ही आधिकारिक रूप से रिक्त घोषित किया जाएगा।”

नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा

Nitish Kumar Resignation जद(यू) प्रमुख 16 मार्च को संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे और एमएलसी पद छोड़ने के लिए निर्धारित 14 दिन की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही थी। जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पिछले सप्ताह संवाददाताओं से कहा था, “संविधान में प्रावधान है कि आपको 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना चाहिए। उसी के अनुसार चीजें होंगी।” हालांकि, झा ने इस संबंध में सवालों को टाल दिया कि 75 वर्षीय जद(यू) प्रमुख मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा दे सकते हैं।

नितिन नवीन भी छोड़ेंगे विधानसभा सदस्यता

इस बीच, बिहार के बांकीपुर से विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी सोमवार को अपनी विधानसभा सदस्यता छोड़ेंगे। नवीन दो सप्ताह पहले राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उनका इस्तीफा सोमवार को किसी भी समय भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को सौंपा जा सकता है। नवीन ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज मैं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बिहार विधानसभा के निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “पिछले 20 वर्षों में मैंने अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा निर्मित इस क्षेत्र को निरंतर सहेजने और विकसित करने का प्रयास किया। मैंने अपने क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया है।” भाजपा नेता ने कहा, “इसी का परिणाम है कि जनता ने मुझे लगातार पांच बार विधानसभा के लिए चुनकर उनकी सेवा करने का अवसर दिया।”

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"