Bhopal Minor Rape Case: दोस्त ने नाबालिग को पिलाई शराब, फिर लड़कों को कमरे में बुलाया… उसके बाद करवाई ये घिनौनी हरकत, पूरा मामला चौंका देने वाला
Bhopal Minor Rape Case: दोस्त ने नाबालिग को पिलाई शराब, फिर लड़कों को कमरे में बुलाया... उसके बाद करवाई ये घिनौनी हरकत, पूरा मामला चौंका देने वाला
bhopal rape/ image source: freepik
- शराब पिला कर नाबालिक लड़की से रेप का मामला आया सामने
- कॉलेज में एडमिशन लेने आई नाबालिग के साथ उसकी सहेली के दो दोस्तों ने किया रेप
- शराब पिलाकर नशे की हालत में लड़की के साथ रेप
Bhopal Minor Rape Case: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद डराने वाली और संवेदनशील वारदात सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से शराब पिलाकर दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी सहेली और उसके परिचितों ने उसे एक पार्टी में बुलाया। आरोप है कि पार्टी के दौरान उसे जबरन शराब पिलाई गई, जिससे वह नशे की हालत में बदहवास हो गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
Bhopal rape case: सहेली और उसके दोस्तों पर गंभीर आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे मामले में पीड़िता की सहेली की भी भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि रेणुका नाम की युवती ने पीड़िता को कॉलेज एडमिशन के बहाने भोपाल बुलाया था। इसके बाद रेणुका, मोनिका इंदौरिया और मोनिका के दो दोस्त—निखिल सिंह और अतुल मेडेकर—ने मिलकर पार्टी के दौरान पीड़िता को शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह नशे में हो गई और होश में नहीं थी, तब आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जब पीड़िता की नींद खुली, तब उसे अपने साथ हुई इस गंभीर घटना का एहसास हुआ, जिसके बाद मामला सामने आया।
Bhopal News: पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की
घटना की जानकारी मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी निखिल सिंह, अतुल मेडेकर, मोनिका इंदौरिया और रेणुका को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत
पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार
बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार
कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

Facebook


