BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IPS KK Bishnoi Wedding: केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी का वो खास पल, जब दुल्हे ने घुटनों पर बैठकर दुल्हन की तरफ किया रोमांटिक इशारा, वीडियो हुआ वायरल

IPS KK Bishnoi Wedding: राजस्थान के रहने वाले IPS अफसर और संभल यूपी के SP कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने रविवार, 29 मार्च को …

ips kk bishnoi

ips kk bishnoi

muskan mishra
Published: 30 Mar 2026 | 11:31 amModified: 30 Mar 2026 | 12:15 pm
HIGHLIGHTS
  1. केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी
  2. वरमाला में केके ने घुटनों पर बैठकर किया इशारा
  3. शादी समारोह शाही और पारंपरिक अंदाज में

IPS KK Bishnoi Wedding: जोधपुर: राजस्थान के रहने वाले IPS अफसर और संभल यूपी के SP कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा ने रविवार, 29 मार्च को जोधपुर में वैवाहिक बंधन में बंध गए। शादी समारोह का सबसे खास पल तब आया, जब वरमाला के लिए अंशिका वर्मा आगे बढ़ीं, और केके बिश्नोई हल्के से पीछे हटे और मुस्कुराते हुए घुटनों पर बैठ गए। इसके बाद अंशिका ने उन्हें वरमाला पहनाई, और पूरा समारोह तालियों और खुशियों की गूंज से भर गया। इस रोमांटिक और पारंपरिक अंदाज ने समारोह को यादगार बना दिया।

Anshika Verma marriage: शाही अंदाज और पारंपरिक रस्में

शादी का समारोह पारंपरिक रीति-रिवाजों और शाही अंदाज में संपन्न हुआ। IPS केके बिश्नोई फूलों से सजी रेंज रोवर से बारात गए और फिर द्वारपूजा स्थल तक घोड़ी पर बैठे। केके बिश्नोई ने पारंपरिक जोधपुरी सूट, पगड़ी और कृपाण धारण किया, और ढोल-नगाड़ों व फिल्मी गानों के बीच बाराती थिरकते रहे। बाड़मेर में जन्मे SP केके बिश्नोई की मां ने बारात रवाना होने से पहले एक प्राचीन राजस्थानी परंपरा निभाई, जिसमें उन्होंने अपने बेटे को स्तनपान कराकर नई गृहस्थी में प्रवेश की शुभकामनाएं दी। इस भावनात्मक पल ने सभी की आंखों में खुशी के आंसू भर दिए।

IPS Officer Wedding: रिसेप्शन और भविष्य की योजनाएं

शादी समारोह में दोनों परिवारों के साथ कई खास मेहमान भी शामिल हुए। आज (30 मार्च) शाम को होने वाले रिसेप्शन में कई वीआईपी मेहमानों के आने की संभावना है, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित किया गया है। कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा गोरखपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। विवाह की रस्में बाड़मेर स्थित 'कृष्ण निवास' और जोधपुर के अजीत पैलेस में संपन्न हुईं। दोनों की शादी पुलिस और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है, और समारोह की भव्यता ने इसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाया गोलाबारी करने का आरोप,नागरिक की मौत

पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान वार्ता कराएगा: विदेश मंत्री इसहाक डार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

कांग्रेस का मोदी पर पलटवार, कहा- केरल को जब प्रधानमंत्री की जरूरत थी तब वह ‘नदारद’ रहे

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: IPS KK Bishnoi Wedding

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm