Prashant Kishor Bihar Prediction News : ’10 हजार के बदले दांव पर लगाया बच्चों का भविष्य’.. बिहार के मतदाताओं पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले-सुधार की उम्मीद छोड़ दें

बिहार में सरकार गठन की अटकलों के बीच प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि अगला मुख्यमंत्री सिर्फ नाम का होगा और असली नियंत्रण दिल्ली से चलेगा। उन्होंने नीतीश कुमार की स्थिति और मतदाताओं के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।

Prashant Kishor Bihar Prediction News : ’10 हजार के बदले दांव पर लगाया बच्चों का भविष्य’.. बिहार के मतदाताओं पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले-सुधार की उम्मीद छोड़ दें

Prashant Kishor Bihar Prediction News / Image Source : X

Modified Date: April 13, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: April 13, 2026 7:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार में ‘रिमोट कंट्रोल’ सरकार का दावा, पीएम और गृह मंत्री पर निशाना
  • नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल
  • वोटरों पर भी बरसे पीके, बोले—10 हजार के लालच में किया फैसला

पटना : Prashant Kishor Bihar Prediction News बिहार में नई सरकार के गठन की सुगबुगाहट के बीच जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने एक बड़ा और तीखा बयान दिया है। रविवार को मधेपुरा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री जो भी बने, उसकी चाबी और रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पास ही रहेगा। पीके ने आरोप लगाया कि अब बिहार में मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे गुजरात की जोड़ी चाहेगी, और उसकी पहली प्राथमिकता बिहार का सुधार नहीं बल्कि गुजरात का विकास होगा।

नीतीश कुमार की शारीरिक और मानसिक स्थिति सही नहीं है

प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। Prashant Kishor on Modi Shah उन्होंने दावा किया कि यह बात उनके दल के साथियों और सहयोगियों को भी पता है। पीके ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उनके मुताबिक, मतदाताओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए वादे किए गए और अब नीतीश कुमार को बिहार से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

10 हजार रुपये के लालच में वोट

पीके ने बिहार की जनता पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग फैक्ट्रियों के मालिक बने रहेंगे और बिहार के लोग केवल मजदूर ही बने रहेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर बिहार के लोगों ने 10 हजार रुपये के लालच में वोट दिया है, तो उन्हें एक ईमानदार सरकार की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। उनके अनुसार, मतदाताओं ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उनके बच्चों को भुगतना ही होगा क्योंकि गलत फैसलों का नतीजा कभी सही नहीं होता।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.