Bihar Weather Update: अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही, आंधी-बारिश और बिजली गिरने से कई जिलों में कोहराम, अबतक 8 लोगों की मौत, आगे ऐसा रहेगा मौसम…
Bihar Weather Update: बिहार में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी।
patna weather/ image source: gaonjunctionofc x handle
- बिहार में आंधी-बारिश से तबाही
- 8 लोगों की मौत हुई
- पेड़ गिरने से बड़ा नुकसान
Patna Weather Update: पटना: बिहार में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली, जिससे राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य इलाकों से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, बिजली व्यवस्था बाधित हो गई और सड़कों पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।
Patna News: मौसम विभाग ने दी थी चेतावनी
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राजधानी पटना समेत समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, वैशाली और अन्य जिलों में अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर बिजली गिरने और पेड़ गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है। पटना, भोजपुर, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण और वैशाली में आंधी-बारिश से लोगों की मौत की सूचना है, वहीं पटना और वैशाली में पेड़ गिरने से भी कई लोग दबकर मारे गए।
Patna Weather News: पटना में आंधी का सबसे ज्यादा असर
राजधानी पटना में आंधी का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। बीरचंद पटेल मार्ग, विद्यापति मार्ग, देशरत्न मार्ग और हाई कोर्ट परिसर समेत कई इलाकों में बड़े पेड़ गिर गए। सचिवालय परिसर में करीब 50 साल पुराना पेड़ भी धराशायी हो गया। कई जगहों पर होर्डिंग्स और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। बारिश और पेड़ गिरने के कारण शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया और कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई। लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्दनीबाग इलाके में पेड़ गिरने से दो लोगों के दबने की भी सूचना मिली है।
नगर निगम ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है और हेल्पलाइन नंबर 155304 जारी किया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है। उन्होंने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने, सड़कों से पेड़ हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और सतर्क रहें।
इन्हें भी पढ़ें:-
बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग
ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता
महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा
अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान
भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए

Facebook


